Sport लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sport लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 30 सितंबर 2010

मधुर नेगी

घनघोर जंगल गहरी काली रात और ऊपर से बारिश व हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में दो नन्हे सहयता के लिए उठे हुए ! ऐसे में एक गाड़ी आ कर रुकी सभी बच्चे की हिमंत पर हैरान , 6 वर्षीय खून से लथपथ नन्हे मधुर नेगी ने गुहार लगाई, मेरे पापा की गाड़ी निचे गिर गई है उन्हें बचा लो ! सुनने वाले सकते में आ गए और फिर हुआ बचाव का काम ! एक मासूम ने अपने पिता को मौत से बचा लिया !
यह घटना पिछले सप्ताह की है जब एक वाहन हिमाचल प्रदेश के नारकंडा बाघी मार्ग पर सरानाला के समीप दुर्घटना में तीन पुश्तों दादी, बहु और पोता का जीवन खामोश हो गया ! मधुर नेगी अपने पिता किशन नेगी, माता नीरज ,दादी शिव दासी और अपने बड़े भाई के साथ नारकंडा से बाघी की ओर जा रहे थे की बारिश और गहरी धुंध के करण उनकी कार सरानाला में दुर्घटना ग्रस्त हो गई !
मधुर नेगी गाड़ी का शीशा टूटने से छिटक कर करीब ५० फूट निचे जा गिरा जबकि अन्य चार लोग गहरी खाई में समां गए! चोटिल होने के बावजूद मधुर ने हिमंत नहीं हारी और रात के लगभग साढ़े आठ बजे अँधेरे, कोहरे , तथा ठण्ड की परवाह किये बिना ही झाड़ियों से उलझते हुए मुख्य मार्ग पर आ कर सहयता के लिए पुकारने लगा तभी नारकंडा की ओर से आ रही गाड़ी में सवार लोगो ने बच्चे को साथ ले कर पुलिस और गाँव के लोगों को इस दुर्घटना की सूचना दी ! मधुर नेगी की इस बहादुरी के कारण ही बचाव कार्य जल्दी शुरू हो पाया ! मधुर नेगी के इस अद्मय साहस को सलाम !

रविवार, 31 मई 2009

ब्लोगिंग

इन्टरनेट की दुनिया में ब्लोगिंग तेज़ी से बढ़ रही है ! चाहे युवा ही या प्रोढ़ हर उमर का यूजर आज ब्लोगिंग के मोहपाश में बंधता जा रहा है ! शोकिया तोर पर शुरू की गई ब्लोगिंग अब कमाई का साधन बनता जा रहा है ! ब्लोग्गेर्स अपने विचारों को प्रस्तुत कराने के साथ साथ अच्छी कमाई भी कर रहे है ! एजूकेशन हब के अनेको विद्यार्थी ब्लोगिंग से अपनी आर्थिक स्थिति में बढोतरी कर रहे है ! ब्लॉग में माध्यमहै ! इनमें वेबपेज की प्रसिद्दि के अनुसार विज्ञापन लिंक एपी उत्पादन बिक्री वेबसाइट प्रमोशन आदि अनेक काम है ! बलोगर डॉट कॉम पर नियमित ब्लॉग पोस्ट कराने से प्रति मास कमी की जा सकती है ! सफल ब्लोगर बताते हैं की अपनी यादें विचार सलाह उपलब्धि सहित अनेक जानकारी अच्छी कमाई का माध्यम बनती है ! कम्पनिओं ने भी इस से लाभ लेना शुरू कर दिया है ! जानकर कहते है की ब्लोगिंग एक प्रकार की दुकाने है! जिसकी दुकान जयादा चमकदार होगी उस पर ग्राहक तो आएंगे ही ! ठीक वेसे ही ब्लॉग पेज पर ज्यादा से ज्यादा लोग क्लीक करेंगे तो वेबपेज पर ट्राफिक बढेगा !अब प्रशन है की केसे शुरुआत की जाए ? अनुभवी ब्लोगर्स बताते है की सबसे पहले फ्री ब्लॉग सर्विस प्रोविडर वेबसाइट पर अपना ब्लॉग पंजीकृत करें ! केवल मैड फॉर ऐड सेंस साईट के लिए ना सोचे ! एक ही अर्निंग पर निर्भर ना रहें ! ब्लॉग प्रमोट करें और नियमित न्यूज़ लेटर भेजें ! फीड बर्नर डॉट कॉम जैसी साईट पर साईट लिंक करे ! पाठकों को सदस्यता दें ! ब्लॉग को नियमित नया और रुचिकर बनाये ! पाठकों को उतर दें ! सुन्दर टेम्लेट का चयन करें ! सर्च इंजिन में टॉप रंकिंग के लिए एसइओ का प्रयोग करें ! सबसे बढ़ी बात है की ब्लोग्स में ईमानदारी बरतें !ब्लोगिंग तन्हाई भगाने के साथ पैसा कमाने का भी अच्छा साधन है ! दुनिया भर के लोगो में ब्लोगिंग का शोक बढ़ रहा है ! अपने विचारों को सुन्दरता से प्रस्तुत करे ! मैंने ब्लॉग लिखना अभी 6 मास पहले ही शुरू किया है ! बेशक मुझे अभी कोई ऐड नही मिली किन्तु मुझे इस माध्यम से बहुत लाभ पहुँचा है ! मैं अनुभवी ब्लोगर्स के सम्पर्क में आया हूँ ! जानकारी से भरी पूरी साईट से जुड़ने का अवसर मिला है ! सबसे बढ़ी बात है की जो लेखन मेरा छुट रहा था उसमें कुछ गति आ रही है !नए ब्लोगर्स tips-hindi.blogspot.com पर जा कर महत्वपूरण जानकारी प्राप्त कर सकते है ! नया ब्लॉग बनने के लिए blogger.com, problogger.com, bloggingtips.com , technorati.com, instablogs.com या ऐसी ही किसी साईट पर जाकर अपना ब्लॉग पंजीकृत करवा सकते है ! उमीद है आप अपना ब्लॉग बनायेंगे अगर हाँ तो मुझे भी बताना ! आपको शुभ कामनाएं