घनघोर जंगल गहरी काली रात और ऊपर से बारिश व हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में दो नन्हे सहयता के लिए उठे हुए ! ऐसे में एक गाड़ी आ कर रुकी सभी बच्चे की हिमंत पर हैरान , 6 वर्षीय खून से लथपथ नन्हे मधुर नेगी ने गुहार लगाई, मेरे पापा की गाड़ी निचे गिर गई है उन्हें बचा लो ! सुनने वाले सकते में आ गए और फिर हुआ बचाव का काम ! एक मासूम ने अपने पिता को मौत से बचा लिया !
यह घटना पिछले सप्ताह की है जब एक वाहन हिमाचल प्रदेश के नारकंडा बाघी मार्ग पर सरानाला के समीप दुर्घटना में तीन पुश्तों दादी, बहु और पोता का जीवन खामोश हो गया ! मधुर नेगी अपने पिता किशन नेगी, माता नीरज ,दादी शिव दासी और अपने बड़े भाई के साथ नारकंडा से बाघी की ओर जा रहे थे की बारिश और गहरी धुंध के करण उनकी कार सरानाला में दुर्घटना ग्रस्त हो गई !
मधुर नेगी गाड़ी का शीशा टूटने से छिटक कर करीब ५० फूट निचे जा गिरा जबकि अन्य चार लोग गहरी खाई में समां गए! चोटिल होने के बावजूद मधुर ने हिमंत नहीं हारी और रात के लगभग साढ़े आठ बजे अँधेरे, कोहरे , तथा ठण्ड की परवाह किये बिना ही झाड़ियों से उलझते हुए मुख्य मार्ग पर आ कर सहयता के लिए पुकारने लगा तभी नारकंडा की ओर से आ रही गाड़ी में सवार लोगो ने बच्चे को साथ ले कर पुलिस और गाँव के लोगों को इस दुर्घटना की सूचना दी ! मधुर नेगी की इस बहादुरी के कारण ही बचाव कार्य जल्दी शुरू हो पाया ! मधुर नेगी के इस अद्मय साहस को सलाम !
गुरुवार, 30 सितंबर 2010
रविवार, 26 जुलाई 2009
भारतीय सैनिकों को अनेकानेक नमन

कारगिल युद्घ प्रदेश के लोगो लिए मात्र एक युद्घ ना हो कर ऐसी विजय गाथा है जिसे 52 वीर योधाओं ने अपने प्राणों की आहुति दे कर लिखा ! इन शहीदों की कुर्बानी के आलावा हमारे अनेक वीर जवानों ने जो अभूतपूर्व सहस दिखाया उसे सुन कर आज हम गौरवान्वित होते है ! इन शेर दिल जवानों के कारण ही 25 जुलाई 1999 को हमने एक इतिहास की रचना की ! यह पल अमर शहीदों को श्रधांजलि अर्पित करने और उनके बलिदान पर अभिमान करने का है क्योंकि जब हिमाचल के वीर जवान सीमा पर नज़र रखते है तो दुश्मन भीतर तक हिल जाता है ! कारगिल के योधाओं में पालमपुर के विक्रम बतरा धरमशाला के सौरभ कालिया प्रमुख है! शिमला जिला से जिन जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी उनमे यशवंत सिंह, नरेश कुमार , अनत राम, प्रमुख है जबकि राजीव कुमार ने अपनी टांगे खोई ! सोलन से दो वीर जवानों धरमेंदर और प्रदीप कुमार ने युद्घ क्षेत्र में अपनी बहादुरी से दुशमनों के दांत खट्टे किये !मंडी जिला के सरवन कुमार, राजेश चौहान नरेश कुमार गुरदास, श्याम लाल, जगदीश, टेक चंद, दीपक गुलेरिया , हिरा सिंह, खेम चंद राणा, पूरण चंद, किशन चंद, ने वीरता दिखाई ! सिरमौर जिला के नाहन से कुलविंदर सिंह , कुल्लू जिला से डोला राम हमीरपुर से कश्मीर सिंह, राज कुमार, दिनेश कुमार, दीप चंद, स्वामी दास चंदेल, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुनील ने अपनी अभूतपूर्व वीरता का प्रदर्शन कर प्राणों की आहुति दी ! आज विजय दिवस के अवसर पर सभी भारतीय सैनिकों को अनेकानेक नमन !
Labels:
breakingnews,
gallery,
news,
Worldnews
सदस्यता लें
संदेश (Atom)